फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेता मर्डर के आरोपी नरेंद्र कोहली को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, सोनू को अवैध हथियार के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरजीत हेता हत्याकांड में नामजद आरोपी नरेंद्र उर्फ कोली को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से भिवानी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई। वहीं दूसरे आरोप सोनू को पालुवास मोड़ गिरफ्तार किया गया है। उससे पिस्तौल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

29 मार्च की शाम गांव पालुवास में प्रॉपटी डीलर हरजीत उर्फ हेता की गोली मारकर कार सवार चार लोगों ने हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में आई-20 कार में आए चार बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नरेंद्र उर्फ कोहली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। जमीनी विवाद को लेकर ही हत्या की गई। नरेंद्र राजू पंडित के साथ काम करता था। पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर गाड़ी में सवार चार युवकों में नरेंद्र कोहली के अलावा राजू पंडित का चचेरा भाई मोनू व जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र वासी सोनू और सूरज नामक युवक थे। पुलिस ने इनमें से अब नरेंद्र कोहली और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। मोनू, सूरज और राजू पंड़ित की तलाश में पुलिस जुटी है। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि जमीनी विवाद था। हेता ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया था। इसी कारण विवाद हुआ। उसे समझाया भी गया मगर वह नहीं माना। इस कारण काफी दिनों से उसकी हत्या के प्रयास में थे। 29 मार्च को मोनू को हेता के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद वे गाड़ी से वहां पहुंचे और हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें