फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेत जा रहे बाइक चालक को वेगनार कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गांव मिलकपुर पुलिया के समीप सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक को परिजन हांसी ले गए, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद बवानीखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का हिसार जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव मिलकपुर निवासी भगवानदास ने बताया कि वह रिटायर्ड फौजी है। उसका भतीजा राजकुमार उर्फ नन्हू सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे अपनी बाइक से खेत में जा रहा था। जैसे ही वह मिलकपुर से निकलकर पुलिया के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें राजकुमार को गंभीर चोटें आई, जिसके चलते उसे पहले हांसी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे हिसार के ही एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित क दिया। भगवानदास ने बताया कि हादसे के बाद बेगनआर गाड़ी का चालक भी वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें