फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से गुहार लगाई तो दो महीने बाद हुआ जहर देने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बवानी खेड़ा में भाई की हत्या करने वालों की शिकायत वापस नहीं लेने पर भाभी ने अपने भाई व फूफा के साथ मिलकर ननद को जहर दे दिया। मामले में जब शिकायत देने बवानी खेड़ा थाने गये तो तत्कालीन थाना प्रभारी ने उनका केस दर्ज नहीं किया और ना ही उसके भाई के हत्या केस में आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में पीड़िता के एसपी से गुहार लगाने पर करीब दो महीने बाद पुलिस ने महिला को जहर देने का केस दर्ज कर हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेड़की माजरा निवासी अनिता ने बताया कि 6 अप्रैल की रात को उसके भाई नरेंद्र की हत्या हुई थी। मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी हुई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इसी दौरान उसकी भाभी राजबाला ने उसे अपने पास रहने के लिए बुला लिया। जब वह वहां रह रही थी तो 16 मई को उसकी भाभी राजबाला ने अपने भाई व फूफा के साथ मिलकर उसे मारने के लिए जहर दे दिया। उन्होंने कहा कि इसके भाई को तो मार दिया अब इसे भी ठिकाने लगा देते हैं। उसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसे उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई की हत्या के मामले मे तत्कानीन थाना प्रभारी ने ना तो उनका केस दर्ज किया और ना ही उसके भाई के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी के आदेश के बाद आरोपी प्रवीन को व 6 जुलाई को राजबाला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में राजबाला सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें