फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगडने से कार गड्ढे में गिरी, हवलदार सहित दो छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने से कार गड्ढे में गिरी, हवलदार सहित दो छात्रा घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बवानीखेड़ा।
बवानीखेड़ा-बापोड़ा संपर्क मार्ग स्थित गांव सुई के नजदीक कूंगड़ की ढाणी के समीप एक कार के आगे कुत्ता आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। हादसे में कार में सवार एक पुलिस कर्मचारी सहित दो छात्राएं घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए पहले पीएचसी सुई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में हांसी में कार्यरत हवलदार अनिल व नर्सिंग छात्रा पूनम व मंजू शामिल हैं।
सोमवार सुबह बलियाली गांव निवासी हलवदार अनिल अपनी कार से जा रहा था। इस दौरान दो छात्रा पूनम व मंजू ने भी शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए कार में लिफ्ट ले ली, ताकि वे शिक्षण संस्थानों में समय से पहुंच सके। इसी दौरान जब कार कूंगड़ की ढाणी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह रोड़ के साथ लगते गड्ढे में जा गिरी। हितेश कुमार, विजय कुमार ने बताया कि कार के गड्ढे में पलटते देख वे तुरंत रूके और अन्य ग्रामीणों के सहयेाग से कार का शीशा तोड़कर कार में सवार तीनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सुई स्थित पीएचसी ले गए। बताया गया कि हादसे में घायल हवलदार हांसी में कार्यरत है और वह बलियाली का रहने वाला है। इसके साथ घायल छात्रा पूनम व मंजू एएनएन व जीएनएम का कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
युवती का अपहरण करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय शादीशुदा बेटी का अपहरण किए जाने के मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी की हुई है। फिलहाल वह मायके आई हुई थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि 10 अप्रैल की रात को गांव के ही सुनील कुमार ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। उसने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कही भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर उसकी बेटी का अपहरण किए जाने के आरोप में सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें