फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जीपों की भिड़ंत में एक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जीप ने दूसरे जीप को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल
विज्ञापन

भिवानी। ओबरा-ईशरवाल मार्ग के हसान मोड़ पर बुधवार देर रात दो जीपों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तोशाम अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में संडवा गांव निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसके चचेरे भाई के लड़के की शादी होनी है। इसके लिए वह तथा उसके ताऊ का लड़का सूबेसिंह बुधवार को दिन में राजगढ़ (राजस्थान) में रहने वाले परिवार के लोगों को निमंत्रण देने गए थे। वापस आते समय वे रात को करीब एक बजे जब हसान गांव के समीप पहुंचे तो ओबरा-ईशरवाल मार्ग पर ईशरवाल साइड से आ रही एक बोलेरो कैपर ने गाड़ी के कंडक्टर साइड के हिस्से में टक्कर मार दी। जिससे उस साइड बैठेे उसके भाई सूबेसिंह तथा वह घायल हो गए। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को तथा पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें तोशाम अस्पताल में लेकर गए जहां उसके भाई सूबेसिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की तथा मृतक का भिवानी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 304 ए के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें