फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल स्टैंड ठेकेदार ने सेल्समैन के सिर में मारी ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। रेलवे स्टेशन के समीप माल गोदाम रोड पर बीती रात साइकिल स्टैंड ठेकेदार का सौ रुपये को लेकर सेल्समैन से विवाद हो गया। ठेकेदार ने सेल्समैन के सिर में ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई। बीच बचाव के लिए पहुंचे सेल्समैन के भाई से भी हाथापाई की। घायल को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जैन चौक क्षेत्र निवासी यतीन ने बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है। इसी सिलसिले में वह हिसार जाता रहता है। बीती देर रात हिसार से भिवानी पहुंची ट्रेन में वह आया था। रात 11:20 मिनट पर जब वह ट्रेन से नीचे उतरकर साइकिल स्टैंड पर अपना वाहन लेने पहुंचा तो वहां मौजूद ठेकेदार से उसका बकाया पैसों को लेकर विवाद हो गया। वह स्टैंड पर डेढ़ सौ रुपये में अपना वाहन खड़ा करता था। जबकि बकाया पैसे का वह भुगतान भी कर चुका था, लेकिन ठेकेदार उस पर सौ रुपये नहीं देने की बात कह रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्साएं ठेकेदार ने उसके सिर में ईंट से हमला कर दिया। इसी दौरान जब फोन कर यतीन ने अपने भाई को बीच बचाव के लिए बुलाया तो उस पर भी ठेकेदार के साथियों ने हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं सिटी पुलिस ने भी इस संबंध में घायल युवक के बयान दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें