फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हड़पने में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। आजाद हिंद फौज के जवान की मौत के बाद उसकी मां को सरकार की ओर से मिली साढ़े 12 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे धोखाधड़ी से बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेवाड़ीखेड़ा निवासी मनबीर ने करोड़ों रुपयों की इस जमीन को धोखाधड़ी से बेचने के लिए पहले फर्जी पहचान पत्र तैयार किए और इकरारनामा भी तैयार कराया। जिसके आधार पर एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने मिलकर जमीन को तीन करोड़ 75 लाख रुपये में दो लोगों को बेच डाला। जबकि असल मालिकों को जमीन बेचने की भनक तक नहीं लगने दी।
विज्ञापन

इस साजिश में शहीद का भतीजा भी शामिल था, जो इस जमीन में भी वारिस था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इकानॉमिक सेल की जांच के बाद 13 से अधिक लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। अब तक सिविल लाइन पुलिस इन धोखाधड़ी के मामले में करीबन 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी उमेद सिंह ने बताया कि रेवाड़ीखेड़ा निवासी मनवीर के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। मनवीर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री कराने में माहिर हैं। उसने साढ़े 12 एकड़ जमीन को धोखाधड़ी से बेचने में असल मालिकों की जगह फर्जी लोगों को खड़ा किया। इसी आधार पर एक फर्जी इकरारनामा भी हुआ, जिसके बाद तीन करोड़ 75 लाख रुपये में जमीन बेचने के बाद दो लोगों के नाम जमीन की धोखाधड़ी से रजिस्ट्री भी करा दी गई। लेकिन इसी बीच रुपयों के बंटवारे को लेकर आपस में मनमुटाव हो गया, जो इस फर्जीवाड़े के भंडाफोड़ की वजह भी बना। जांच अधिकारी उमेद सिंह ने बताया कि मनवीर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें