फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर, देवरानी और सास पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव कोहाड़ में एक विवाहिता पर देवर द्वारा तेल छिड़कर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला 23 मई का है। महिला ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने मृतका के देवर, देवरानी और सास पर हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करवाये बयान में घायल महिला ने बताया कि गत 23 मई को परिजन उसे झुलसी हुई हालत में जिला सामान्य अस्पताल लेकर आए थे, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया था, मगर परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। विवाहिता के भाई ने उसकी बहन को जमीनी विवाद के चलते देवर द्वारा जलाकर उसकी हत्या प्रयास के आरोप लगाए थे। भिवानी निवासी दिनेश ने बताया कि उसकी बहन 40 वर्षीय राजबाला की शादी 1998 में गांव कुहाड़ निवासी कैलाश के साथ हुई थी। कैलाश फौज में नौकरी करता था। अब कैलाश फौज से सेवानिवृत्ति आने के बाद लकवे में आने से एक हाथ और एक पैर व जुबान से अपाहित होकर घर बैठ गया है। कुछ दिन पहले ही कैलाश के पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राजबाला के साथ उसका देवर जमीनी विवाद को लेकर नाजायज दबाव बना रहा था और उसके साथ कई बार झगड़ा भी कर चुका था। बुरी तरह से झुलसी राजबाला ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि गत 23 मई की देर रात को वह अपने घर के अंदर सोफे पर सोई हुई थी। उसके ऊपर किसी ठंडे तरल पदार्थ गिरने का अहसास हुआ और थोड़ी देर बाद ही उसे आग लगा दी गई। उसने चिल्लाना शुरू किया और इसी दौरान उसने अपने देवर जोगेंद्र उर्फ सोनू को दीवार फांदकर भागते हुए देखा। जब वह लपटों से घिरी झुलस रही थी तो पड़ोस के मकान में उसकी देवरानी और सांस भी उसके मरने का इंतजार कर रही थी। दिनेश ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार उसकी बहन 90 फीसदी तक झुलस गई थी। सदर पुलिस ने राजबाला के बयान के आधार पर उसके देवर जोगेंद्र उर्फ सोनू, उसकी देवरानी व सास के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें