फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए सेना के जवान की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। उपमंडल के गांव सेहर छुट्टी लेकर घर आए जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के बयान के आधार पर स्थानीय पुलिस ने समुचित कानूनी कार्रवाई कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि गांव सेहर वासी 28 वर्षीय संजय का परिवार हाल में बहल रहता है। जो श्रीनगर में बतौर सेना जवान के रूप में कार्यरत था और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर संजय घर के बाहर भैंस को पानी पिला रहा था कि अचानक भैंस किसी वाहन के हॉर्न से भाग खड़ी हुई। जिसके कारण भैंस की रस्सी संजय के गले में फंस गई। गर्दन में अचानक लगे झटके से संजय की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें