फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बाली और सोने की ताबीज लेकर बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मानहेरू से अजीतपुर मार्ग पर दिन दहाड़े एक महिला के कानों से दो बाइक सवार युवकों द्वारा सोने की बाली व गले से ताबीज छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मानहेरू निवासी कमलेश देवी ने बताया कि वह सोमवार सुबह खेत में अकेले ही पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। दोपहर करीबन 12 बजे वह मानहेरू अजीतपुरा मार्ग पर हरा चारा लेकर खेत से वापस घर लौट रही थी तो इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर तीन युवक उसकी तरफ आ रहे थे। एक बाइक पर दो युवक सवार थे, वे उसके पास आते ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे युवक ने उसके कानों से सोने की बाली छीनी और फिर गले पर सोने की तबिजी पर हाथ मारा और उसका धागा तोड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवक बाइक लेकर मौका से फरार हो गए। महिला ने बताया कि दिन के समय सड़क सुनसान थी और आसपास मदद के लिए भी कोई नहीं था, इसलिए चिल्लाने के बावजूद आरोपी युवक आसानी से फरार हो गए। महिला ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई, इसके बाद परिजन महिला को लेकर सदर पुलिस थाने पहुंचे, जहां पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें