फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड मारने गई पुलिस टीम पर पूर्व पार्षद ने किया तेजधार हथियार से अंधाधुध हमला, चार पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हनुमान गेट चौक पर जुआ खेलने और अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रेड मारने गई जैन चौक चौकी पुलिस टीम पर पूर्व पार्षद और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पूर्व पार्षद ने तेजधार हथियार से अंधाधुंध वार करने शुरू कर दिए। जिससे एक हेड कांस्टेबल की दो अंगुलियां कट गई वहीं एक हेड कांस्टेबल की पे की साइड के हिस्से में चोट आई। एक अन्य हेड कांस्टेबल और होमगार्ड के जवान को भी चोट आई। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया मगर परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने बाद में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हनुमान गेट व आसपास के क्षेत्र में छापा मारा।
मामला रात करीब साढ़े आठ बजे का है। जैन चौक चौकी पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान गेट चौक के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है और अवैध शराब बिक्री भी कर रहे है। जिस पर एचसी नरेंद्र के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने वहां छापा मारा। बताया जाता है कि वहां पूर्व पार्षद हंसराज हंसा और 10-12 अन्य लोग थे। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि हंसराज हंसा ने तेजधार हथियार से पुलिस टीम पर वार करने शुरू कर दिए। जिसमें एचसी नरेंद्र की दो अंगुलियां कट गई। वहीं एचसी संजय की पेट की साइड में चोट लगी। एचसी उद्यम और होमगार्ड के जवान विकास को भी चोट आई। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस टीम भी हैरान रह गई और वहां से भागकर जान बचाई और इसकी सूचना एसएचओ और जैन चौक चौकी इंचार्ज को दी। हालांकि टीम ने दोबारा भागते आरोपियों का पीछा किया और इस दौरान आरोपी ने एक मकान में छिपने का भी प्रयास किया। एसएचओ और चौकी इंचार्ज की टीम वहां पहुंची तब तक आरोपी वहां से भाग निकला था।
विज्ञापन

घायल कर्मचारियों को पुलिस टीम तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची जहां एचसी नरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। परिजन उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। आरोपी हंसराज पर पहले भी मारपीट के केस दर्ज है।
पुलिस टीम ने मारा छापा
घायलों को उपचार के लिए दाखिल कराने के बाद पुलिस की अन्य टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी की। समाचार लिखे जाने तक भी छापे की कार्रवाई चल रही थी। मगर आरोपी का सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

वर्जन::::
पुलिस टीम जुआ खेले जाने की सूचना पर रेड करने गई थी। जहां हंसराज हंसा ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से पुलिस टीम पर हमला किया है। तीन कर्मचारियों को ज्यादा चोट है। आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के भी प्रयास चल रहे है।
विरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें