फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे तीन नकाबपोश युवक, लड़के के बारे में की पूछताछ, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के विद्या नगर कॉलोनी के एक मकान में तीन नकाबपोश युवकों ने घुसकर एक युवक के बारे में पूछताछ की तो परिजन दहशत में आ गए। इस मामले की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विद्या नगर निवासी एक महिला ने बताया कि गत 15 मार्च 5 बजे उनके घर पर तीन युवक आए, जिन्होंने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था और पूछे जाने पर सोरखी गांव का बताया था। तीनों युवकों ने उसके लड़के के बारे में पूछा और फिर तीनों आरोपी वहां से भाग गए। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि ये युवक किसी वारदात के लिए उनके घर आए थे और बेटे के बारे में पूछ रहे थे। इस पर पुलिस ने तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें