फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों आरोपी डकैती के केस में जेल में हैं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। भिवानी जेल में डकैती के केस में बंद विचाराधीन कैदियों में झगड़ा कोठरी में चद्दर बिछाने को लेकर हुआ था। उसके बाद दोनों सो गए। रात को रेवाड़ी निवासी नवीन उठा और ढोल ढाणी निवासी नवीन पर ब्लेडनुमा पत्ती से गले पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और उसे जेल से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि शनिवार देर को जेल में डकैती के केस में बंद दो विचाराधीन कैदियों में झगड़ा हो गया। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी प्लेट या गिलास का काटकर ब्लेड बनाई हुई थी। हमलावर रेवाड़ी निवासी नवीन डकैती, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के केस में बंद है। नवीन एक साल पहले रेवाड़ी जेल से ट्रांसफर होकर भिवानी जेल में आया था। वहीं, घायल हुए विचाराधीन कैदी नवीन डकैती, चोरी व आर्म्स एक्ट के केस में जेल में बंद है। जेल एसपी सत्यवान ने बताया कि घायल नवीन को पीजीआई ले जाया गया था जहां उपचार के बाद उसे वापस जेल लाया गया है। थाना सदर पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


नोट: आज प्रकाशित लेट नाइट समाचार की ईपीएफ फाइल का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें