फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी पोती के साथ मारपीट का आरोपी शांति भंग में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दादी पोती के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जबकि थाना डिलारी पुलिस ने दो लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली के गांव गढ़ूवाला निवासी हरि सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी मां मुन्नी देवी और पुत्री बबली रविवार की शाम को बस से काशीपुर जा रही थी। तभी गांव के रवि ने बस में उनके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत करने वह आरोपी के घर पहुंचा। तो उसने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे शांति भंग करने के आरोप मे गिरफ्तार कर एसडीएम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। उधर थाना डिलारी पुलिस ने गांव धींगरपुर निवासी अनबर अली व अशगर अली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें