फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किया साढ़े तीन लाख के सामान पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। तालु-मुंढाल के बीच निर्माणाधीन ढाबे से चोर साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर मुंढाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, तफ्तीश के बाद ही केस दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में अनिल पंघाल ने बताया कि उसने तालु और मुंढाल के बीच में ढाबा बना रहा है। इसके लिए उसने वहां पर कुछ दुकानें बना रखी है जिनमें उसका सामान रखा हुआ था। उसने बताया कि बीती रात को चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। उसके बाद चोर पीछे के दरवाजा का कुंदा उखाड़कर अंदर से फोगर, ऑटोमिशन का सामान, वाटर पंप, वेल्डिंग सेट, मोटर, बर्तन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि उसके चाचा के लड़के वहां से कुछ दूरी पर रात 12 बजे तक खेत में पानी लगा रहे थे। चोरों ने उसके बाद ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। मुंढाल चौकी इंचार्ज एसआई रामअवतार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें