फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ पकड़ा, बाद में बेचने वाला भी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार के साथ पकड़ा, बाद में बेचने वाला भी पकड़ा
विज्ञापन

एक 32 बोर रिवाल्वर व 1 खाली कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सीआईए पुलिस की टीम ने रविवार को मानहेरू गांव के पास एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार बेचने वाले बागपत (उत्तर प्रदेश) निवासी व्यक्ति को भी काबू कर लिया है।
मुखबरी पर पुलिस ने आरोपी को मानहेरू के पास नाकाबंदी करके मोटर साइकिल सहित बैगूसराय (बिहार) जिले के चारोली निवासी सुनील दास को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक और बिना लाइसेंस एक रिवाल्वर 32 बोर और एक खाली कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने थाना सदर भिवानी में धारा 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने यह रिवाल्वर बागपत (उत्तर प्रदेश) के वाजिदपुर निवासी संजू से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने आरेापी संजू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत किया गया।
विज्ञापन

--
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
भिवानी। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक व्याक्ति नरसान पाना हालू बाजार निवासी रतन सिंह को 13 बोतल व 10 क्वार्टर देशी शराब, 12 बोतल, पांच हाफ, 10 क्वार्टर, अंग्रेजी शराब और 12 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रतन सिंह के खिलाफ थाना शहर में कलन्दरा तैयार करके आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें