फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रात को छह घंटे चलाया सघन जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 192 सार्वजनिक स्थलों का किया निरीक्षण, 93 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

भिवानी। शुक्रवार रात्रि 10 से लेकर शनिवार सुबह चार बजे तक पुलिस ने 192 सार्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण किया। 1862 वाहनों की जांच की। इनमें 93 के चालान व 13 को इंपाउंड किया।
शुक्रवार रात 10 बजे जिलेभर में पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान में लगभग 80 प्रतिशत पुलिस फोर्स लगाई गई। जिले के सभी डीएसपी व एसएचओ और चौकी प्रभारियों ने नाका लगाकर अपने-अपने इलाकों के होटल, रेस्टोरेंट व धर्मशालाओं, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों समेत 192 सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे के इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 1862 छोटे-बडे़ वाहनों को चेक किया। इस दौरान 93 वाहनों के चालान किए और 13 को इंपाउंड किया गया। 108 व्यक्तियों के स्ट्रेंजर रोल काटे। 25 व्यक्तियों के खिलाफ कलन्दरा तैयार करके आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करके 239 बोतल शराब बरामद की गई। आठ व्यक्तियों को जुआ अधिनियम के तहत काबू करके 16 हजार 330 रुपये बरामद किए। चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक गाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें