फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अनबन होने के बाद खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा जुई खुर्द निवासी एक व्यक्ति का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार मृतक घर पर थोड़ी अनबन होने के बाद देर रात घर से निकला था, जिसका शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर फंदे से शव लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

मृतक गांव जुई खुर्द निवासी 35 वर्षीय मेवा सिंह बताया जा रहा है। मेवा सिंह तीन बच्चों का पिता था, उसके दो लड़के व एक लड़की है। गांव में की मेहनत मजदूरी करने वाला मेवा सिंह वीरवार रात को अनबन होने पर घर से बाहर निकल गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों के अंदर पेड़ पर मेवा सिंह को फंदे से लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सदर पुलिस ने मृतक के भाई ओमप्रकाश के ब्यान दर्ज कर शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें