फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े फावड़े से काटकर पूर्व बीडीसी की हत्या, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व बीडीसी सदस्य की दिनदहाड़े हत्या, छह नामजद
विज्ञापन

बाराबंकी। बैंक से घर वापस लौट रहे पूर्व बीडीसी सदस्य की शुक्रवार दोपहर फावडे़ से हमलाकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के गांवों के लोग जमा हो गए। सूचना के बावजूद पुलिस काफी देर बाद पहुंची। एएसपी, सीओ व एसओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस घटना के पीछे रंजिश मानते हुए तफ्तीश कर रही है। थानाध्यक्ष ने मौके से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद करने का दावा किया है। मृतक के भतीजे दीपक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोहम्मदपुर खाला थानान्तर्गत ग्राम सोहई निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य राजाराम वर्मा (54) शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे चंदूरा स्थित बैंक से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें रोका और लाठी-डंडा व फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में राजाराम के सिर व गर्दन पर गंभीर चोट आई। ग्रामीणों के मुताबिक राजाराम की मौके पर मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना सोहई के साथ आसपास के गांव तक फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना के आधा घंटे बाद थाना प्रभारी मनोज शर्मा व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम व सीओ अरविंद वर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि राजाराम के भतीजे दीपक की तहरीर पर गांव के देव कुमार, पंकज उर्फ भानू, नीरज, मनोज कुमार, जगदीश व अरुण कुमार उर्फ श्यामू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया किया गया है।
विज्ञापन


अविवाहित था राजाराम
मृतक राजाराम अविवाहित होने के कारण अपने सबसे बडे़ भाई जगदीश प्रसाद के साथ रहते थे। अन्य तीन भाई अखिलेश कुमार, अशोक कुमार व बालकराम अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। मृतक के भतीजे दीपक वर्मा ने बताया कि राजाराम की हत्या जमीनी रंजिश के चलते की गई है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपियों के खिलाफ एक महिला ने मुुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में राजाराम उस महिला की पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें