फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या नगर में अपने कमरे में मृत मिला बीटेक छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में मृत मिला बीटेक छात्र
विज्ञापन

भिवानी। विद्या नगर में एक युवक अपने मकान के कमरे में संदिग्ध हालत में मृत पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।
विद्या नगर निवासी बीटेक छात्र 24 वर्षीय हरकेश वीरवार सुबह अपने कमरे में मृत पड़ा हुआ मिला। मृतक की मां गीता देवी ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े सात बजे उसे चाय देने के लिए गई तो वह मृत पड़ा हुआ था। उसने आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी। पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर मामले की सूचना सब्जी मंडी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने उसके कपड़ों व पूरे कमरे की तलाश भी ली, ताकि किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट मिल जाए, लेकिन वहां से ऐसा कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस द्वारा छात्र की मौत के कारणों की पुष्टि के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

----
मां का था इकलौता सहारा
मृतक की मां ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और हरकेश उसका इकलौता बेटा था। उसके अलावा उसका कोई सहारा नहीं है। उसने कहा कि रात को वह खाना खाकर ठीक से सोया था और किसी तरह परेशान नहीं लग रहा था। अब अचानक उसकी मौत हुई किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के मौसा के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम परिजनों केा सौंप दिया है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
- इकबाल सिंह, जांच अधिकारी सब्जी मंडी चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें