फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पार कर रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड पार कर रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन

भिवानी। राधास्वामी सत्संग के पास रोड पार कर रही बुजुर्ग महिला को पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया है।
महिला तोशाम से अपने बेटे से मिलने के लिए बैंक कॉलोनी आई थी। महिला बुधवार सुबह 11 बजे बेटे के घर जा रही थी तभी ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से महिला को जिले के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के बेटे पवन ने बताया कि उसकी मां तोशाम से मेरे घर भिवानी में बैंक कालोनी आ रही थी, तभी रोहतक रोड की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी दी। जैन चौकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें