फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस रूकवाकर चालक से की गाली-गलौच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस रुकवाकर चालक से की गाली-गलौच
विज्ञापन

तोशाम। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बस को सागवान मार्ग पर रोककर कुछ युवकों द्वारा उत्पात मचाने का मामला प्रकाश में आया है। बस चालक ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में चालक सोमबीर ने बताया कि 11 अक्तूबर को दोपहर बाद करीबन पौने तीन बजे स्कूल से बच्चों को लेकर सागवान मार्ग पर बनवारीलाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय के पास पंहुचा तो कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल बस के आगे लगा दी। चालक ने बताया कि एकदम से मोटरसाइकिल आगे लगाने से दुर्घटना होते-होते बचा। चालक ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने उसे बस से नीचे उतारने का प्रयास किया और गाली-गलौच की। युवकों द्वारा मारपीट भी की। इसके बाद स्कूली बच्चों को भी बस से उठाकर ले जाने की कोशिश की। शोर-शराबा करने पर ये लोग मौके से फरार हो गए। चालक ने बताया कि युवक दोबारा ऐसी घटना दोहराने की धमकी देकर गए हैं। बस चालक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें