फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कट्टे में मिले मृत जानवर ने पुलिस के फुलाए हाथ-पांव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। सुरजगढ़ फाटक के पास रेवाड़ी-लोहारू रेलवे ट्रैक पर बने अंडर पास के नजदीक बंद कट्टे में मृत जानवर के होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोग कई तरह के कयास लगाने लगे। कोई कट्टे में किसी मृत आदमी का कयास लगा रहा था कि तो कोई कट्टे में गाय के मास की आशंका जता रहा था। इस सूचना ने पुलिस के हाथ-पांव फूला दिए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय जीआरपी पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। जांच करने पर पाया कि कट्टे में मृत कटड़ा था।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह और आरपीएफ इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें भिवानी कंट्रोल रूम से सुबह 09:15 बजे सूचना मिली कि सुरजगढ़ फाटक के नजदीक रेवाड़ी-लोहारू रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडर पास के पास सफेद कट्टे में कोई चीज पड़ी है जिसके अंदर से खून टपक रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद तुरंत मौके का मुआयना किया और जांच की गई। उन्होंने बताया कि मीडिया के सामने कट्टे को ब्लेड से काटा गया तो अंदर मृत कटड़े का शव था। संभवत: इसे किसी गाड़ी में डालकर यहां लाया गया और यहां पर सुनसान जगह देखकर गिराया गया होगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद मृत कटड़े को वहीं पर दफना दिया गया है। मामले में पटाक्षेप होने के बाद स्थानीय लोगों ने और पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने आमजन से अपील भी कि है कि इस प्रकार सनसनी ना फैले बेहतर होगा कि मृत पशुओं का यथा स्थान दफनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें