फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के जवान ने गाड़ी में मांगी लिफ्ट, कार सवार युवकों ने अपहरण कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गाड़ी में लिफ्ट मांगकर बैठे होमगार्ड के जवान का अपहरण कर उसके साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने जवान के 2500 रुपये, वर्दी और जूते सहित आईकार्ड छीन ले गए। आरोपियों ने डंडों से पिटाई कर उसे मरा समझकर रास्ते में फेंक गए और उस पर परना उठाकर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में होमगार्ड को रोहतक पीजीआई में ले जाया गया, जहां पुलिस ने होश में आने के बाद घायल के बयान दर्ज कर इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

समालखा पानीपत जिले के गांव करहंस निवासी राजपाल ने बताया कि छह माह के लिए गुरुग्राम के पटौदी से भिवानी में उसे डेपुटेशन पर भेजा गया था। उसने भिवानी में ट्रैफिक पुलिस के साथ यहां काम किया, जिसकी सैलरी लेने के लिए 3 मई को वह भिवानी आया था। इसके बाद वह भिवानी से रोहतक के लिए एक सफेद रंग की गाड़ी में लिफ्ट लेकर बैठ गया, जिसमें पहले से ही चार युवक सवार थे। जिन्हें वो नहीं जानता था। उसने बताया कि रोहतक की तरफ छह से सात किलोमीटर दूर चलने के बाद युवकों ने उसे धमकी दी कि जो कुछ हैं उन्हें दे दे अन्यथा उसे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी के शीशे भी लॉक कर दिए और म्यूजिक की आवाज तेज कर उसके साथ चलती गाड़ी में अपहरण कर मारपीट की गई। आरोपी युवकों ने वेद बदमाश के चेले होने की धमकी दी। आरोपी गाड़ी को खरक गांव के समीप नहर के पास एक होटल पर ले गए, जहां से दो डंडे लिए। इसी दौरान उसने भागने का भी प्रयास किया, मगर नाकाम रहा। इसके बाद उसे नोनंद व पाकसमा गांव के खेतों में उतारकर डंडों से पीटा गया। उससे उसके हाथ व सिर में गंभीर चोटें आई। आरोपी उसकी जेब से 2500 रुपये की नगदी छीन ले गए और उसके शरीर पर परना ढक उसे मरा हुआ समझकर चले गए। आरोपी युवकों ने होमगार्ड की वदी, जूते और आई कार्ड भी ले गए। इसके बाद सांपला पुलिस को अश्वनी नामक व्यक्ति ने फोन पर लावारिस हालत में पड़ा होने की सूचना दी। एएसआई राकेश ने उसे रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया। जिसके बाद उसकी हालत में सुधार आने के बाद भिवानी सदर पुलिस ने राजपाल का बयान दर्ज कर गाड़ी सवार चार बदमाशों के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने व नगदी छीनने पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें