फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेता पर फायरिंग मामला : मोस्ट वांटेड का दूसरा साथी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा विक्रेता पर फायरिंग मामला : मोस्ट वांटेड का दूसरा साथी भी गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। रंगदारी नहीं देने पर पिछले सप्ताह महम गेट स्थित खरोलिया मेडिकल हॉल पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भी मोस्ट वांटेड दीपक उर्फ टीनू का साथी है।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि विक्रम सैनी निवासी नगर जैन चौक को शहर रविवार रात को गिरफ्तार किया गया है। विक्रम पर करीब 3-4 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला है कि यह भी दो लाख इनामी मोस्ट वांटेड दीपक उर्फ टीनू का साथी है। एसपी ने बताया कि एसआईटी जल्द ही मामले की गहनता से जांच कर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। आरोपी विक्रम को पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे पहले संदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। संदीप भी जैन चौक क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा विक्रेताओं से मिले डीएसपी
दवा विक्रेता पर फायरिंग मामले को लेकर डीएसपी जगत सिंह मोर ने दवा विक्रेताओं से मुलाकात की और अब तक की कार्रवाई से अवगत कराया।
सोमवार को डीएसपी दवा मार्केट में पहुंचकर व्यापारियों को बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिये गए हैं। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान, व्यापार मंडल के प्रधान भानू प्रकाश, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान देवराज महता, सचिव अशोक गोयल, परसराम शर्मा, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, संजय कानोडिया, गुलशन कुमार, प्रवीण असीजा, शिव सरदाना, संदीप चांदना, अतुल, संदीप कोकड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें