फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर तकरार, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Tue, 12 Dec 2017 12:43 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेरों से ऐन वक्त पहले दूल्हे ने दहेज में लग्जरी कार और मोटी रकम की मांग की तो शादी समारोह में बवाल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर दूल्हे और उसके परिवार के तेवर नरम पड़े तो दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों की घंटों चली बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले बैंक प्रबंधक ने अपनी बेटी का रिश्ता मझोला क्षेत्र में रहने वाले इंजीनियर से तय किया था। बताया जा रहा है कि रविवार रात शादी समारोह का आयोजन दिल्ली रोड स्थित एक होटल में था।

लड़की पक्ष ने बारात का स्वागत किया और खाना खाने के बाद फेरों की रस्म अदा की जा रही थी। इसी दौरान दूल्हे ने दहेज में लग्जरी कार व मोटी रकम की मांग रख दी। जबकि लड़की पक्ष पहले ही मांग के मुताबिक खर्च कर चुका था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। धीरे धीरे विवाद बढ़ता गया।
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। देर रात पुलिस होटल में पहुंच गई। इसके बाद पुलिस को देखकर दूल्हा और उसके परिवार के लोगों के तेवर ढीले पड़ गए। दूल्हा शादी करने को राजी हो गया। इसके बाद युवती ने फेरे लेने से इंकार कर दिया था। दोनों पक्षों के लोगों के बीच वार्ता हुई।

लेकिन वार्ता विफल रही। इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए है। मझोला इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि रविवार रात शिकायत मिली थी। पुलिस मौके पर भेजी गई थी। दहेज को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों पक्ष थाने आए थे। लेकिन उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं थी। लिखित शिकायत आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें