फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में काम कर रही महिला झुलसी, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव घुसकानी में मंगलवार सुबह घर की रसोई में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला के साथ आए परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय महिला गुड्डी मंगलवार सुबह रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके चिल्लाने की आवाजें परिजनों को सुनाई दी। जब परिजन वहां पहुंचे तो महिला आग की लपटों से घिरी हुई थी। परिजनों ने महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया और फिर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने 70 से 80 फीसदी तक झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें