फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगह दो सांड़ व एक गाय ने मचाया उत्पात, सहमे लोग

विज्ञापन
डीसी कॉलोनी में उत्पात मचा रही गाय। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या बनी है। लेकिन अब कई सांड़ और गाय बेकाबू होकर लोगों को मारने दौड़ रहे हैं। वीरवार सुबह शहर में तीन जगह दो सांड़ों व एक गाय ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों का कहना है कि सांड़ और गाय के मुंह से झाग निकल रहे थे जो आसपास लोगों को मारने दौड़ रहे थे। ये पशु बुधवार शाम से ही उत्पात मचा रहे थे, जिनमें एक सांड़ और एक गाय की वीरवार सुबह मौत हो गई। जबकि विकास नगर कॉलोनी में उत्पात मचा रहा सांड़ भाग निकला।
विज्ञापन

शहर के डीसी कॉलोनी, विकास नगर और वैश्य महाविद्यालय के सामने सांड़ व एक गाय द्वारा उत्पात मचाए जाने की सूचनाएं गो रक्षा दल सदस्यों के पास आई। गो रक्षा दल सदस्यों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी। मगर डीसी आफिस में फोन किए जाने के बावजूद मौके पर कोई मदद नहीं पहुंची। वैश्य कॉलेज से ओवरब्रिज के समीप एक सीमेंट एजेंसी के पास खाली जगह पर एक सांड़ बुधवार से ही उत्पात मचा रहा था। आसपास के इलाके के लोगों में भी हड़कंप मचा रहा। वहीं वीरवार सुबह इस सांड ने उत्पात मचाते हुए ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि सांड के मुंह से झाग निकल रहे थे, इसलिए उसके पागल होने की संभावना थी। वहीं दूसरा मामला डीसी कॉलोनी का था, जहां एक गाय इसी तरह उत्पात मचा रही थी। गाय भी लोगों के पीछे टक्कर मारने दौड़ रही थी। गो रक्षा दल सदस्यों ने भी गाय को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन गाय और भी आक्रामक होने लगी। वीरवार सुबह गाय ने भी दम तोड़ दिया। वहीं विकास नगर कॉलोनी सब्जी मंडी क्षेत्र के पास भी एक सांड़ इसी तरह बेकाबू होकर लोगों की तरफ मारने को दौड़ रहा था। इस सांड़ के संबंध में भी गोसेवकों को सूचना मिली। मगर जब गो सेवक वहां पहुंचे तो सांड़ नहीं मिला। लोगों ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें