फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची कोविशील्ड, 54 फीसदी स्टॉक एक ही दिन में खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले तीन दिन से कोविशील्ड की डोज की खत्म हो गई थी। जिसके कारण नागरिक और स्वास्थ्य विभाग परेशान था। सोशल मीडिया पर भी वैक्सीन के खत्म होने का मुद्दा गरमाया रहा। शुक्रवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय से कोविशील्ड की 5 हजार डोज जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नागरिकों ने राहत भरी सांस ली। वेक्सीन पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग ने 18 केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया। एक ही दिन में कोविशील्ड के 5 हजार में से 4118 डोज का टीकाकरण हो गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 4500 डोज लगाने का लक्ष्य लिया था। इसमें से 4397 डोज यानी 98 फीसदी लक्ष्य पूरा किया है। जिले में कोविशील्ड की 4118 डोज लगी है। इसमें से पहली डोज का 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों को 2388, 45 से 60 वर्ष के लाभार्थियों को 226 और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 87 टीकाकरण हुआ है। वहीं कोविशील्ड की दूसरी डोज स्वास्थ्य कर्मियों को सात, फ्रंट लाइन वर्कर को छह, 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों को 30, 45 से 60 वर्ष के लाभार्थियों को 827 और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 547 टीकाकरण हुआ है।
जिले में कोवैक्सीन की 279 डोज लगी है। इसमें से पहली डोज का 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों को 110, 45 से 60 वर्ष के लाभार्थियों को चार और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को तीन टीकाकरण हुआ है। वहीं कोविशील्ड की दूसरी डोज स्वास्थ्य कर्मियों को एक, फ्रंट लाइन वर्कर को एक, 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों को 126, 45 से 60 वर्ष के लाभार्थियों को 25 और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को नौ टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय से कोविशील्ड की 5 हजार डोज प्राप्त हुई, जिसके तुरंत बाद 18 केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान किया गया। नागरिकों से अपील है कि वैक्सीनेशन अभियान में भाग ले और 18 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थी रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं। - डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें