फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट: बायोमीट्रिक वैरीफिकेशन के लिए एक और अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2020 की बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए एक और मौका दिया गया है। अनुपस्थित रहे परीक्षार्थी 14 से 16 जुलाई प्रात: 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर उपस्थित होकर बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2020 का संचालन 02 व 03 जनवरी 2021 को करवाया गया था। इस परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पूर्व परीक्षार्थियों की 18 जनवरी से 21 जनवरी, 2021 तक बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन करवाई गई थी। इस प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों को परिणाम घोषित होने उपरांत 9 फरवरी से 12 फरवरी एवं 12 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2021 तक बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने का अवसर प्रदान किया था। जिन परीक्षार्थियों ने अपनी बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई थी उन्हें 14 जुलाई से 16 जुलाई सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बोर्ड मुख्यालय पर उपस्थित होकर यह प्रक्रिया पूर्ण करने का एक और अवसर प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी द्वारा अपना एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन होनी है उनकी सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें