फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने सुनाई एक साल की सजा

Wed, 22 Jan 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। वहीं, न्यायालय ने दस फीसदी सालाना ब्याज सहित उधार ली गई एक लाख रुपये की राशि लौटाने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जेएमआईसी अंतर प्रीत सिंह की अदालत ने चेक बाउंस मामले की सुनवाई के दौरान भिवानी निवासी हरीश को एक साल की सजा सुनाई है। भिवानी निवासी अनीता ने 2020 में हरीश नामक व्यक्ति को एक लाख रुपये उधार दिए थे। समय पर राशि लौटाने के लिए हरीश ने अनीता को बैंक चेक दिया था, लेकिन ये चेक बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गया। इसके बाद पैसे देने में हरीश आनाकानी करने लगा।
अनीता ने अधिवक्ता विकास बुडानिया के माध्यम से न्यायालय में चेक बाउंस का केस डाला। इसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने हरीश को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा और दस फीसदी ब्याज सहित उधार ली राशि लौटाने के आदेश दिए हैं। ब्याज राशि न देने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें