फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी, डीएसपी, बोर्ड चेयरमैन ने लगवाया टीका

विज्ञापन
टीका लगवाते शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सामान्य अस्पताल में बने वार रूम में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के अलावा अंचल अस्पताल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, सामान्य अस्पताल में भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धुपड़ ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर आमजन से अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाने का संदेश दिया। बुधवार को जिलेभर में 278 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। सामान्य अस्पताल के वार रूम के अलावा सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह दूसरी डोज लगवाने पहुंचे। दूसरी डोज लेने के बाद उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि यह पूरी तरह सुरक्षित है। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
जिले में इनको दी गई कोविशील्ड की डोज:
वर्ग वैक्सीनेशन
60 वर्ष से ज्यादा 93
45 से 59 वर्ष तक 02
स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज 05
स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 12
फ्रंट लाइन प्रथम डोज 05
फ्रंट लाइन दूसरी डोज 09
कुल डोज 126
जिले में इनको दी गई कोवैक्सीन की डोज:
वर्ग वैक्सीनेशन
60 वर्ष से ज्यादा 19
45 से 59 वर्ष तक 11
स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज 00
स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 01
फ्रंट लाइन प्रथम डोज 06
फ्रंट लाइन दूसरी डोज 115
कुल डोज 152
आज यहां होगी वैक्सीनेशन:
- जिला सामान्य अस्पताल के वॉर रूम।
- जेबी गुप्ता अस्पताल, भिवानी।
- अंचल अस्पताल, भिवानी।
- जीवन नर्सिग होम, भिवानी।
- कदम अस्पताल, भिवानी।
- अमन अस्पताल, कितलाना।
- एसकेपी अस्पताल, सिवानी।
- धीर अस्पताल, भिवानी।
- स्पेश अस्पताल, भिवानी।
- जांगड़ा अस्पताल, भिवानी।
- भिवानी हॉर्ट अस्पताल, भिवानी।
- चुघ अस्पताल, भिवानी।
- आईक्यू अस्पताल, भिवानी।
वर्जन:::::
वैक्सीनेशन अभियान के लिए जिला सामान्य अस्पताल, सभी पीएचसी और सभी सीएचसी के अलावा 12 प्राइवेट अस्पतालों को केंद्र बनाया हुआ है। बुधवार को जिला सामान्य अस्पताल सहित 12 प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन होगी।
विज्ञापन

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
वैक्सीन लगवाने के बाद अब पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं : डॉ. जगबीर सिंह
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने अंचल नर्सिंग होम में कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। उन्होंने संदेश दिया कि कोविड-19 से बचाव के लिए हर किसी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। अस्पताल में 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका लगवा कर उनको बड़ी खुशी महसूस हो रही है। कोविड संक्रमण से वे अपने आप को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित मानते हैं। उन्हें बड़ी राहत महसूस हुई है। किसी प्रकार का कोई भी साइड इफैक्ट नहीं हुआ और टीका लगाते समय किसी प्रकार का कोई दर्द नहीं हुआ । अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनोद अंचल व डॉ. अनीता अंचल ने बताया कि बुधवार को अभियान की शुरुआत की गई है। अस्पताल में अब तक 20 लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया जा चुका है। उनका अस्पताल कोविड-टीकाकरण में पैनल पर है। बोर्ड चेयरमैन के अलावा जन स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी राज कुमार मुंजाल, एडवोकेट विजेंद्र, मधु मुंजाल, सत्य नारायण, संतोष, अजय, राजेन्द्र कुमार, पुष्पा, पुरुषोत्तम, रमेश कुमार गुप्ता, निर्मला, बिजेंद्र सिंह पांचाल, सोमनाथ, शांति, श्याम सुंदर, मुन्नी देवी, मदन लाल, उषा आदि ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें