फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे युवती को डेढ़ साल तक रखा साथ ढाई माह की गर्भवती हुई तो छोड़कर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शादी का झांसा देकर युवक ने डेढ़ साल तक एक युवती को साथ रखा और फिर गर्भवती होने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है, जिसके बाद मामला सदर थाने में पहुंचा। आरोपी से युवती की नजदीकियां टिकटॉक से बढ़ी थीं। युवक ने युवती को प्यार के जाल में फांसा और फिर शादी का झांसा देकर अपने घर लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

सिरसा की एक कॉलोनी की 22 वर्षीय युवती ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गांव तिगड़ाना के एक युवक के साथ उसकी टिकटॉक पर जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं और फिर आरोपी ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। आरोपी युवक करीब डेढ़ साल से उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रख रहा है। शिकायत में युवती ने बताया कि पांच मार्च को आरोपी युवक ने उसके साथ शादी का वादा किया था। इसको लेकर कुछ लोगों को भी बुलाया गया था। मगर शादी होती इससे पहले पांच मार्च को ही वह अचानक फरार हो गया। युवती ने बताया कि करीब दो माह पहले उसके परिजनों ने गांव में घर से भी निकाल दिया था, जिसके बाद वे किराये के मकान में रहने लगे। युवक उसे किराये के मकान में अकेला छोड़कर फरार हो गया। युवती ने बताया कि वह ढाई माह की गर्भवती है। आरोपी युवक ही किराये पर लिए मकान का किराया और अन्य खर्च उठाता था। युवती ने बताया कि पांच मार्च को वह पड़ोस के लोगों को लेकर एसपी को शिकायत करने लघु सचिवालय पहुंची। यहां पर उसने एसपी को लिखित में शिकायत दी, जिसके बाद मामला सदर थाना पुलिस के पास भेजा गया।
वर्जन
फिलहाल मेरी जानकारी में ऐसा मामला नहीं है। अगर किसी के गुमशुदगी संबंधी कोई लिखित शिकायत आई है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई कर इस संबंध में आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्यानंद, एसएचओ सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें