भिवानी। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला सामान्य अस्पताल के वॉर रूम को टीकाकरण केंद्र बनाया था। जिले में वीरवार को 119 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग कोरोना वैक्सीन की दो डोज का प्रयोग कर रहा है। जिसमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन शामिल है। जिलेे में लगातार चल रहे टीकाकरण अभियान के चलते कोविशील्ड की डोज खत्म होने को है। जिसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशालय कोविशील्ड की नई डोज भेज रहा है। वीरवार देर रात तक कोविशील्ड की 10 हजार नई डोज जिला सामान्य अस्पताल पहुंचेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी व्यवस्था पूरी कर ली है। जिले में एक अप्रैल से 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के सभी लोगों को टीकाकरण किया जाना है। इन आयु वर्ग के लोगों को कोविशील्ड का टीकाकरण किया जाएगा। जिले में अब तक कुल 43740 को कोरोना बचाव की वैक्सीनेशन की जा चुकी है।
वीरवार को वैक्सीनेशन की स्थिति:
वर्ग कोविशील्ड को वैक्सीन
60 वर्ष से ज्यादा 94 00
45 से 59 वर्ष तक 03 00
स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज 04 00
स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 07 00
फ्रंट लाइन प्रथम डोज 07 00
फ्रंट लाइन दूसरी डोज 04 00
कुल डोज 119
कोरोना का नहीं आया कोई नया केस, एक संक्रमित हुआ ठीक
लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव के बीच वीरवार का दिन राहत भरा रहा। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण को कोई केस सामने नहीं आया। वही एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ। अब जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 14 रह गया है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 6394 केस सामने आ चुके है, जिनमें से 6234 केस ठीक हो चुकी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 939 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी रखना आवश्यक है। मास्क, सामुदायिक दूरी, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी वैक्सीनेशन अभियान में अपनी भागीदारी अवश्य दे। अपने नजदीक टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।
वर्जन-
वीरवार को जिले भर में 119 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत लोगों को जागरूक और टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण के दौरान ध्यान रखने योग्य बातों के प्रति भी बताया जा रहा है। वीरवार रात तक जिले में कोविशील्ड की 10 हजार नई डोज पहुंच रही है।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।