भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही उन्हें टीकाकरण के बाद रखने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है।
वीरवार को जिला सामान्य अस्पताल परिसर स्थित वार रूम में कोविशील्ड का टीकाकरण किया गया है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 400 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण का लक्ष्य लिया था। मगर वीरवार को 202 स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीकाकरण हो पाया। बाकी के स्वास्थ्यकर्मी किन्हीं कारण से टीकाकरण से वंचित रह गए, जिन्हें शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। शुक्रवार को जिला सामान्य अस्पताल के वार रूम में 400 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के टीके लगेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सूचीबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों को फोन पर सूचित कर दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लगातार वैक्सीनेशन की जा रही है। जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम चरण में वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है।