फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम, दस नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण घातक होता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित भिवानी के एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। जिले में कोरोना से मरने वालों की यह 146वीं मौत है।
विज्ञापन

वीरवार को कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं, वहीं चार कोरोना संक्रमित ठीक हुए है। जिसके बाद सक्रिय केस 46 पहुंच गए हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1057 कोरोना सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
बैंक कॉलोनी के बुजुर्ग ने गुरुग्राम में तोड़ा दम
शहर की बैंक कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग ने 27 मार्च को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग 22 मार्च से अन्य बीमारियों के चलते अस्पताल में दाखिल हुआ था। जिसकी कोरोना जांच करवाई तो वह संक्रमित मिला। 27 को बुजुर्ग ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। जिसका कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को आए संक्रमितों में बजरंग बली कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा है, जोकि राजस्थान के एक विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही है। पिछले 45 दिन से वह अपने घर पर ही थी। हनुमान गेट स्थित कुम्हारों का मोहल्ला निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला, जिसकी पत्नी 27 मार्च को कोरोना संक्रमित मिली थी। गांव अलखपुरा निवासी छह वर्षीय छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। वह गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। गांव जीतवानवास निवासी 18 वर्षीय स्कूल छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है, जो भानगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। बावड़ी गेट निवासी 23 वर्षीय स्टाफ नर्स संक्रमित मिली है। वह प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। वहीं शिवनगर कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय दुकानदार, विद्यानगर निवासी 27 वर्षीय फूड डिलिवरी ब्वॉय, पॉर्क कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय किसान, एमसी कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति, सिवानी के वार्ड नंबर 12 निवासी 24 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं।
वर्जन:::
जिले में कोरोना के दस नए मामले सामने आए और एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सावधानी रखनी आवश्यक है। आमजन से अपील है कि मास्क और सामुदायिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
मेगा कैंप में 3737 लोगों को लगे टीके
कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगे, इसको लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने नया नोटिस जारी किया है। जिसके तहत जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन की जाएगी। इसके लिए अप्रैल के पूरे माह यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 1882 को वैक्सीनेशन की गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि जिले में वीरवार को मेगा कैंप के माध्यम से 31 सरकारी और दो प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया था। जिनमें कुल 3737 लोगों को वैक्सीनेशन लगाई। जिले में अब तक कुल 60939 लोगों को वैक्सीन लगाई है, जिसमें 56118 को प्रथम और 4821 को दूसरी डोज लगाई है।
वीरवार के वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति:
वर्ग कोविशील्ड कोवैक्सीन
स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज 68 00
स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 19 00
फ्रंट लाइन प्रथम डोज 26 00
फ्रंट लाइन दूसरी डोज 25 00
60 वर्ष से ’यादा प्रथम डोज 1683 00
60 वर्ष से अधिक दूसरी डोज 34 00
45 से 59 वर्ष तक प्रथम डोज 1882 00
45 से 59 वर्ष तक दूसरी डोज 00 00
कुल डोज 3737
वर्जन::::
स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार अप्रैल माह में पूरे 30 दिन तक सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन की जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी है। जिले में वैक्सीनेशन अभियान जारी है।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें