फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए ग्राम पंचायतों से सहयोग मांगा

Sat, 21 Feb 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था होगी। वहीं, प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी इंस्टॉल व संचालन संबंधी सूचनाएं भी बोर्ड मुख्यालय को 25 फरवरी से पहले देनी होगी। परीक्षा केंद्रों के खिड़की और दरवाजे दुरुस्त होने आवश्यक हैं। वहीं, बोर्ड ने ग्राम पंचायतों से भी नकल रोकने में सहयोग मांगा है। वहीं, परीक्षा के दौरान समीप के परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 25 और 26 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए सभी तरह के प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने ग्राम पंचायतों से आह्वान किया है कि वे नकल रोकने में सहयोग करे और परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने का प्रयास करें।
डायल 112 और पुलिस की रहेगी निगरानी : परीक्षा केंद्रों के बाहर डॉयल 112 की टीम के अलावा पेट्रोलिंग टीमों की गश्त लगातार जारी रहेगी। इसके लिए सरकार की तरफ से भी सभी जिलों के अधिकारियों को नकल रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर हरसंभव कोशिश की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर चार से पांच पुलिस कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी भी रहेगी।
विज्ञापन

बोर्ड ने ये बनाए उड़नदस्ते

बोर्ड ने 325 फ्लाइंग स्क्वॉयड करीब 1420 परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। इनमें बोर्ड अध्यक्ष-एक, बोर्ड उपाध्यक्ष-एक, बोर्ड सचिव-एक, उप सचिव-एक, सहायक सचिव (संचालन)-एक, उपायुक्त उड़नदस्ते-22, एसडीएम उड़नदस्ते-69, बोर्ड अध्यक्ष विशेष उड़ऩदस्ते-22, बोर्ड उपाध्यक्ष विशेष उड़नदस्ते-22, बोर्ड सचिव विशेष उड़नदस्ते-22, जिला शिक्षा अधिकारी उड़नदस्ते-22, जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ते-22, उपमंंडल प्रश्नपत्र उड़नदस्ते-48, संग्रहण केंद्र उड़नदस्ते-22, रैपिड एक्शन फोर्स के उड़नदस्ते-21, एसटीएफ के उड़नदस्ते-21, नियंत्रण कक्ष उड़नदस्ते-सात गठित किए हैं।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की तरफ से स्पेशल उड़नदस्तों की तैनाती की गई है। बाहरी हस्तक्षेप के अलावा अंदरुनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोहरे सुरक्षा मानक अपनाए गए हैं।
-डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।


परीक्षाओं के नकल-मुक्त संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों की बोर्ड अध्यक्ष ने ली ऑनलाइन बैठक

भिवानी। सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने नकल रोकने के लिए प्रभावी उपायों पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से चर्चा की, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता, अखंडता और परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना रहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त विभिन्न उडऩदस्तों को भी गड़बड़ी वाले परीक्षा केंद्रों पर और अधिक सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं नकल रहित संचालित करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें