गुजरानी चौकी में युवक के खिलाफ शिकायत देने जाते सैय गांव के गणमान्य लोग।
भिवानी। गांव सैय में धार्मिक स्थान पर 786 लिखी चादर चढ़ाने से विवाद हो गया। सैय के लोगों ने गुजरानी चौकी पहुंचकर एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
सहयोग ग्रुप सैय के प्रधान डॉ. देवेंद्र राठौड़ ने बताया कि सैय के कन्या स्कूल के पास गोगापीर का धार्मिक स्थल है जिस पर गांव सैय के ग्रामीण पूजा करने जाते हैं। यह धार्मिक स्थान पिछले कई वर्षों से यहां पूजा जाता है। राठौड़ ने बताया कि गोगापीर धार्मिक स्थल पर चादर चढ़ाने की कोई परंपरा नही है। आरोपी युवक ने ये काम करके गांव में आपसी भाईचारे खराब करने व धार्मिक भावना भड़काने का काम किया है। उन्होंने बताया कि युवक ने चादर चढ़ाकर गोगापीर पर कब्जा करने की कोशिश की है। उमेद, सुभाष तंवर, मुकेश, नरेष, सुंदर, कृष्ण आदि ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है।