फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समाज सुधार में महात्मा ज्योतिबा फुले का योगदान बताया

Fri, 29 Nov 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध न
विज्ञापन
भिवानी। महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर वीरवार को केंद्रीय विद्यालय पालुवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के राज्य आयुक्त डॉ. राजू मेहरा फुले को नमन किया। इस अवसर पर धर्मवीर बंगालिया, सचिन वर्मा, रणबीर सिंह, अनिल कुमार, नरेश कुमार, निशा रानी, विमला देवी, अवनीश कुमार झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों में लगाई जाए फुले की प्रतिमा





भिवानी। महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर हनुमान गेट स्थित जीतू पतित पावन पाठशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप मुख्य अतिथि रहे। पार्षद विनोद प्रजापति और सामाजिक सगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले शिक्षा के अग्रदूत रहे हैं। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में उनकी प्रतिमा लगाई जानी चाहिए।

महात्मा ज्योतिबा फुले और रामकिशन खेदड़ को किया नमन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में वीरवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले और कर्मचारी नेता स्व. रामकिशन खेदड़ की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। पूर्व सहायक सचिव राजेंद्र कुमार जोगपाल और कर्मचारी संगठन के प्रधान सत्यवीर स्वामी ने फुले के सामाजिक कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ प्रधान स्व. रामकिशन खेदड़ कर्मचारी नेता के रूप में कर्मचारी वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया था। इसे हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर सुभाष कौशिक पूर्व प्रधान, दुलीचंद अधीक्षक पूर्व महासचिव, कर्मपाल अधीक्षक, राजेश जांगडा अधीक्षक, सुरेश शर्मा सहायक सचिव, शिवकुमार अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें