फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कांग्रेस की शहरी जिला कार्यकारिणी घोषित, कुलवंत कोंटिया बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस की भिवानी (शहरी) जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से विचार-विमर्श के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में कुलवंत कोंटिया, रूपेंद्र ग्रेवाल, ईश्वर शर्मा और संजय गांधी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं बलवंत घनघस को महासचिव (संगठन) की जिम्मेवारी दी गई है। इसके अलावा आठ अन्य महासचिव बनाए गए हैं जिनमें कैप्टन राम मेहर जांगड़ा, लक्ष्मण सैन, शीला गोरा, शिव कुमार धानक, रमेश वाल्मीकि, रवि सोलंकी, सतीश रखेजा और अमित पंघाल शामिल हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलबीर सरोहा को सौंपी गई है।
इसी तरह इंग्लेश लता, कृष्ण प्रजापति, बजरंग वाल्मीकि, श्याम लाल चरण, कैलाश छोटू, अधिवक्ता अतुल नागरा, मुकेश प्रजापति, मनोज राठी, आशा जांगड़ा, अनिल ग्रेवाल, सुनील खिच्ची, रोबिन चौहान, अधिवक्ता पुनीत नुनीवाल, देवेंद्र तंवर, सूरज धानक और सुदर्शन शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने कहा कि कांग्रेस एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष कार्यकर्ताओं को भी शीघ्र ही संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें