जींद में लक्ष्य डेयरी एवं लक्ष्य फूड इंडिया के नाम से कंपनी चलाने वाले बलजीत की तमन्ना इकलौती बेटी है। उसका एक बड़ा भाई अंकित है। तमन्ना लक्ष्य स्वीट्स एवं लक्ष्य होटल का कारोबार देख रही है।
लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया की दो संतानें हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है। करीब एक साल पहले ही बेटी की शादी आईएएस से की थी। योगेश का धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन की कंपनी है।
लोहारू के विधायक ने अपने इकलौते बेटे की शादी धूमधाम से करने के लिए न केवल सभी को चूल्हा न्यौत दिया है बल्कि शादी में रंग जमाने के लिए कलाकारों को भी आमंत्रित किया है। इसमें शादी की रस्मों में गायक और कोरियोग्राफर भी शामिल होंगे।
विधायक राजबीर फरटिया ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी सहित अन्य पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेताओं को भी शादी का कार्ड देकर आमंत्रित किया है। ऐसे में विधायक के बेटे की शादी में कई कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शिरकत कर सकते हैं। हालांकि शादी गुरुग्राम में होगी, जबकि शादी से पहले भोज लोहारू मंडी में वीरवार को किया गया। सभी विधायकों को भी शादी का आमंत्रण मिला है।
लोहारू की अनाज मंडी में विधायक के बेटे की शादी के लिए करीब पांच एकड़ में भोज के लिए पंडाल लगाया गया है। इसमें पांच हजार वेटर और करीब 800 सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किए गए हैं। वाहन पार्किंग की अलग से व्यवस्था कराई गई है। करीब 90 हजार लोगों के भोज की यहां व्यवस्था है।
लोहारू विधानसभा क्षेत्र में ही राजबीर फरटिया ने कांग्रेस की जीत का खाता भाजपा के तत्कालीन कृषिमंत्री जेपी दलाल को चुनाव में हराया कर खोला था। फरटिया की इलाके में समाजसेवी के तौर पर पहचान थी, लेकिन पहली बार वे विधायक बने हैं।