फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर पूरा किया जाए लक्ष्य पोर्टल पर करें अपलोड : डीसी

Thu, 04 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में बुधवार को आकांक्षा ब्लॉक के तहत जिले के शामिल बहल और लोहारू ब्लॉक में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा करें और उनको संबंधित पोर्टल पर जरूर अपलोड करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग विकास, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग के साथ-साथ और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना व प्रधानमंत्री आजीविका मिशन ग्रामीण से संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों से बच्चे ड्रॉप आउट ना हों। अभिभावकों के साथ में बैठक की जाए। उन्होंने स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं व ढांचा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंनेे अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण जरूर करें। बच्चों को भी सही पोषण की जानकारी दी जाए ताकि बच्चों में ब्लड की कमी ना रहे। पंचायत विभाग के अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें