फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी समिति

विज्ञापन
ईश्वर मान। - फोटो : bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद में हुए घोटाले के आरोपियों को सजा दिलाने तक का संघर्ष करने के लिए शहर के मौजिज लोगों ने नई समिति का गठन किया है। अब नगर परिषद जन संघर्ष समिति भिवानी पूरे घोटाले में आरोपियों के खिलाफ सजा दिलाने तक संघर्ष करेगी। शहर के मौजिज लोगों की बैठक में समिति का गठन किया गया। इसमें निवर्तमान पार्षद ईश्वर सिंह मान को प्रधान और घोटाले की शिकायत करने वाले निवर्तमान पार्षद सुदर्शन जिंदल उपप्रधान होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को बासिया भवन में शहर के मौजिज लोगों की बैठक हुई। इसमें नगर परिषद में हुए करोड़ों के रुपये घोटाले पर ही चर्चा की गई। विकास के लिए आए करोड़ों रुपयों को इस तरह चेक के खेल से घोटाला करने पर रोष जताया गया। साथ ही एक जन संघर्ष समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया जो नगर परिषद में हुए घोटालों और घोटालेबाजों का पर्दाफाश कर उनसे एक-एक पाई वसूल कर आरोपियों को सजा दिलवाने तक संघर्ष जारी रखा जाए। सभी ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया गया और नगर परिषद जन संघर्ष समिति भिवानी के नाम से संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसका पूर्व पार्षद ईश्वर सिंह मान को प्रधान चुना गया। सुदर्शन जिंदल को उपप्रधान, ललित अग्रवाल सीए को कानूनी सलाहकार, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल एनके ढांडा को सचिव, कुलदीप सिंह फौगाट को कोषाध्यक्ष, महावीर डालमिया को सहसचिव बनाया गया। इसके अलावा 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें युवा कल्याण संगठन के प्रधान कमल सिंह, पूर्व पार्षद सुशीला पूनिया, पूर्व पार्षद , अशोक जोगी, पूर्व पार्षद अशोक कामरा, पूर्व पार्षद निरंजन वाल्मीकि, पूर्व पार्षद बृजलाल जोगी, डॉ. सुभाष वाल्मीकि, हंसराज साई, बलराज सिंह डीसी कॉलोनी, नरेश गोयल हालुबाजार, बलवान कौशिक फ्रेंड्स कॉलोनी, रामोतार ठेकेदार आदि को सदस्य बनाया गया है। समिति प्रधान ईश्वर मान ने रणनीति के बारे में बताते हुए कहा की कार्यकारिणी के और विस्तार और संघर्ष की आगामी रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को बासिया भवन में बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें