फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में स्प्रिट से बनाई जा रही थी मिलावटी शराब, टीम का छापा

विज्ञापन
निनान गांव में पकड़ी गई शराब की अवैध भट्ठी में लगी मशीन। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। निनान गांव के एक पुराने बंद मकान में मशीनें बनाकर नामी कंपनी के नाम से मिलावटी शराब तैयार की जा रही थी। स्प्रिट से शराब बनाई जा रही थी। गुप्त सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और गुप्तचर विभाग की टीम ने दबिश दी, जिसके बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। छापे से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। टीम ने यहां से पांच-छह बैरल स्प्रिट, 110 पेटी अवैध तैयार शराब, करीब 50 पेटी खाली बोतलें और शराब बनाने में प्रयोग होने वाली दो मशीनें बरामद की है। रात तक भी पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर शाम करीब सवा सात बजे का है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग को सूचना थी मिली थी कि निनान गांव में मिलावटी शराब बनाने का खेल चल रहा है। जिस कारण दोपहर से ही टीम के सदस्य तैयारी में जुटे थे। शाम करीब सवा सात बजे टीम ने पुराने बंद मकान में दबिश दी। टीम ने दबिश के दौरान एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश हुड्डा की टीम को भी साथ लिया। मकान मनोज कुमार वासी फूलपुरा हाल पता निनान का बताया जा रहा है। भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, तैयार माल व कार्टून देख टीम के सदस्य भी हैरान रह गए। इसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। यहां एक तरह से मकान में मिलावटी शराब की फैक्टरी चल रही थी। दो मशीनों के अलावा भारी मात्रा में स्प्रिट, तैयार शराब, खाली बोतलें बरामद की गईं। दबिश देने वाली टीम में एक्साइज विभाग से इंस्पेक्टर अमरजीत एक्साइज विभाग, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर, योगेश, इंचार्ज निरीक्षक आजाद सिंह, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर राजवीर, एएसआई धर्मेंद्र, एचसी बजरंग, एसएचओ इंडस्ट्री एरिया थाना इंस्पेक्टर पवन कुमार आदि शामिल रहे।
यह सामान हुआ बरामद
टीम ने मकान से शराब बनाने की दो मशीनों के अलावा 5-6 बैरल स्प्रिट, 110 पेटी तैयार शराब, 50 पेटी खाली बोतलें बरामद कीं।
शराब की बोतलों पर लगा रखे थे ब्रांडेड कंपनी के नकली लेबल
शराब की बोतलों पर ब्रांडेड कंपनी ऑफिसर च्वाइस के लेबल लगाए जा रहे थे। जांच में सामने आया कि ये फर्जी लेबल थे, जो स्वयं तैयार करवाए गए थे।

निनान गांव में पकड़ी गई शराब की अवैध भट्ठी की जांच करते टीम के सदस्य। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें