फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवावास में जगी स्वच्छता की अलख, अब पंचायती चुनावों में गूंजे विकास के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। जांबाज शूरवीरों के लिए विख्यात गांव देवावास में भी चुनावी बिसात बिछ गई है। स्वतंत्रता सेनानी, कारगिल शहीद, खिलाड़ी व सैनिकों का गांव होने के अलावा डीजे, मृत्युभोज व शराब बंदी जैसी सामाजिक बुराईयों के खिलाफ आवाज उठाने वाले इस गांव में काफी बदलाव देखे जा रहे हैं। पिछले दिनों गांव को प्रदेश स्तर पर स्वच्छता का एक स्टार सर्टिफिकेट भी मिलने का गौरव प्राप्त हुआ। बावजूद इसके गांव में अभी भी मूलभूत आवश्यकताओं की दरकार है।
विज्ञापन

---
गांव देवावास स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, सैनिकों का गांव है। गांव में एक शहीद पार्क होना चाहिए। कारगिल शहीद के नाम से गांव में मिडिल स्कूल है जिसको अपग्रेड किया जाना चाहिए।
- मास्टर प्रेम सिंह।
---
गांव में काम बहुत हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी गांव में हैं, बावजूद इसके गांव में एक मिनी स्टेडियम तो है लेकिन एक बड़े स्टेडियम की गांव को दरकार है ताकि यहां की प्रतिभाएं आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

- पवन नंबरदार।
---
गांव में बिजली-पानी, पक्की गलियों की सब व्यवस्था है। लेकिन गांव की ढाणियों में अभी बिजली-पानी की समस्या है जिसको दुरुस्त किए जाने की जरूरत है।
- नंबरदार सोमबीर लांबा।
---
गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक कई खिलाड़ी खेल चुके हैं। लेकिन अच्छे स्टेडियम का अभाव है। भावी पंचायत को इस ओर ध्यान होगा ताकि युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
- बींटू।
---
पंचायत की ओर से गांव में अनेक विकास कार्य करवाए गए। सामाजिक क्षेत्र में भी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। गांव में व्यायामशाला, सामुदायिक केंद्र, शहीद स्मारक, भगत सिंह पार्क आदि प्राथमिकता पर हैं। ग्रामीणों ने अगर दोबारा मौका दिया तो इनकी सुविधाएं गांव में कि जाएगी।
विज्ञापन

- रामधारी लांबा, निवर्तमान सरपंच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें