भिवानी। हैंडबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि हत्याकांड मामले में सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे व मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
मृतक रवि के बड़े भाई रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सात अक्तूबर को उसके छोटे भाई रवि का जन्मदिन था। रवि अपने साथियों के साथ बस स्टैंड धनाना पर स्थित शराब ठेके पर शराब लेने के लिए गया था। ठेके पर रवि का किसी बात को लेकर सेल्समैन के साथ विवाद हो गया था। इसी विवाद में सेल्समैन और उसके समर्थकों ने रवि पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। निजी अस्पताल में रवि ने 12 अक्तूबर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में रवि के बड़े भाई रविंद्र के बयान पर सात नामजदों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ की।
मुंढाल चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक निकेश कुमार ने रवि हत्या मामले में तीन आरोपियों को गांव धनाना से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव धनाना द्वितीय निवासी मदन, रोहित व महम के गांव किशनगढ़ निवासी अंकित उर्फ बाबा के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त आरोपियों से वारदात में प्रयोग कीगई मोटरसाइकिल व तीन डंडे भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक निकेश कुमार ने बताया रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद