फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेक्टर-21 और 26 में सीवर व बरसाती नालों की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर-21 और 26 में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में नगर परिषद ने कदम उठाए हैं। वीरवार को डीएमसी हरबीर सिंह ने दोनों सेक्टरों का दौरा कर सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने और बंद बरसाती नालों को खुलवाने के निर्देश दिए जिसके बाद सफाई और सुधार का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

बीते दिनों भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भगवान दास कालिया ने दोनों सेक्टरों की बदहाल स्थिति को लेकर समाधान शिविर और सीएम विंडो पर शिकायतें दर्ज कराई थीं। इनमें सीवर व्यवस्था की खराबी, पार्कों की दुर्दशा, टूटे नाले, पेयजल संकट और बूस्टर व्यवस्था ठप होने की समस्याएं शामिल थीं। शिकायतों के बाद डीएमसी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
दौरे के दौरान डीएमसी के साथ हुडा के जेई कुमार करुण और नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास भी मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम ने सेक्टरों का निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान भगवान दास कालिया ने अधिकारियों को जमीनी स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि पार्कों में लगातार कचरा डाले जाने से उनकी हालत दयनीय हो गई है। डीएमसी हरबीर सिंह ने सीवर व्यवस्था सुधारने और बंद पड़े बरसाती नालों को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सेक्टरों में सफाई और नालों की मरम्मत व सुधार का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें