फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मानसून की दस्तक से पहले शुरू हुई सिंचाई विभाग की 22 ड्रेनों की मनरेगा और टेंडर से सफाई

Sat, 15 Jun 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मशीन से ड्रेन की सफाई करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
भिवानी। मानसून की दस्तक से पहले ही सिंचाई विभाग की 22 ड्रेनों की मनरेगा और टेंडर कराकर सफाई का काम शुरू हो चुका है। इससे बारिश में किसानों और गांव की आबादी को जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बाढ़ प्रबंधों के तहत जलभराव संभावित करीब 25 गांवों में बारिश के पानी की निकासी के लिए भी सिंचाई विभाग ने 70 स्थायी बिंदुओं पर पंपों का संचालन करने के लिए बिजली कनेक्शन के लिए भी बिजली निगम को आवेदन किया है, जिन पर जल्द अस्थायी कनेक्शन जारी होंगे। अब बाढ़ के पानी से ड्रेन ओवरफ्लो होकर किनारा नहीं तोड़ पाएंगी, क्योंकि जूई, मित्ताथल और सुंदर नहर पर सिंचाई विभाग ने बाढ़ प्रबंधों के तहत अलग से 45 पंप हाउस तैयार किए हैं, जिन्हें बरसाती पानी की निकासी नहरों में करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
वहीं मुंढाल के समीप दिल्ली-हिसार हाईवे पर भी अब बरसाती जलभराव से हमेशा के लिए निजात मिल गई है, क्योंकि यहां बाढ़ प्रबंधों के तहत स्थायी चैंबर बन चुके हैं। इनसे पाइप लाइन के जरिए सीधे ड्रेन में बारिश का पानी जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने जिले के 25 गांवों में आबादी भरे क्षेत्र बरसाती जलभराव से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम से करीब 70 बिजली कनेक्शनों के आवेदन किए हैं। करीब 25 गांवों के जोहड़ बारिश में ओवरफ्लो होकर पानी घरों का रुख कर लेता है। ऐसे में ये पंप नजदीकी ड्रेन में बारिश के पानी की निकासी कराएंगे। सिंचाई विभाग ने मुंढाल-तालू लिंक ड्रेन पर दो पंप लगाए हैं।
मुंढाल-सुखपुरा ट्रेन्र, जताई ड्रेन सहित अन्य ड्रेनों पर भी बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। ताकि जरूरत पड़ने पर बारिश का पानी इन ड्रेनों के अंदर डाला जा सके। इतना ही नहीं ड्रेनों में बारिश के दौरान ओवरफ्लो होकर किनारा टूटने का सबसे अधिक खतरा बना रहता है। ऐसे में इन ड्रेनों के ओवरफ्लो पानी को भी सीधे नहरों में डालने का प्रबंध किया है, ताकि ड्रेन टूटने के नुकसान से बचा जा सके। संवाद
भिवानी-घग्गर ड्रेन की सफाई हुई शुरू
सिंचाई विभाग ने जिले की मुख्य ड्रेनों की सफाई का काम शुरू करा दिया है। ड्रेनों की सफाई दो तरह से कराई जा रही है। कुछ कार्य मनरेगा में मजदूरों से मैनुअल कराया जा रहा है तो कुछ ड्रेनों के अंदर काम टेंडर कराकर मशीनों से कराया जा रहा है। भिवानी-घग्गर ड्रेन करीब 50 किलोमीटर दायरे में फैली है। जो हिसार के कंवारी गांव तक जाती है। इसकी सफाई शुरू हो गई है। वहीं सामाण-धनाना लिंक ड्रेन, मिताथल-घुसकानी लिंक ड्रेन की भी सफाई शुरू हो चुकी है जो बापोड़ा गांव के समीप सीधी भिवानी-घग्गर ड्रेन के अंदर ही मिल जाती है। इसी तरह सिवाड़ा, तालू व अन्य छोटी ड्रेने हैं, जिनकी सफाई भी मानसून से पहले कराई जाएगी। इन ड्रेनों में बारिश का पानी डाला जाएगा। इस पानी का इस्तेमाल किसान अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकेंगे।
अब जलभराव से बंद नहीं होगा दिल्ली-हिसार हाईवे
मुंढाल काफी सालों से बरसाती जलभराव का दंश झेलता रहा है। यहां भिवानी और हिसार जिले की सैकड़ों एकड़ भूमि में बरसाती जलभराव हर साल होता रहा है। लेकिन अब सिंचाई विभाग की बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के तहत बड़ी परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद जगह-जगह बड़े चैंबर बने हैं, जिनमें बारिश के पानी को पाइप लाइन के जरिए सीधा ड्रेन में डाला जाएगा। पहले ये पानी छह माह तक खेतों में ही जमा रहता था, मगर अब बारिश के चंद घंटों बाद ही खेतों में बारिश का अतिरिक्त पानी सीधा ड्रेन में पहुंच जाएगा। बारिश के पानी की वजह से मुंढाल के पास दिल्ली-हिसार हाईवे पर भी यातायात प्रभावित रहता था। मगर अब ऐसे हालात नहीं बनेंगे।
आबादी भरे इलाकों व जोहड़ों से बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी बिंदुओं पर पंपिंग मशीनों को चलाने के लिए बिजली निगम से बिजली कनेक्शन लेने के आवेदन किए जा चुके हैं, जिन पर जल्द ही जरूरत के हिसाब से बिजली कनेक्शन चालू कर दिए जाएंगे। मुख्य ड्रेनों के समीप करीब 45 पंपिंग स्टेशन भी हैं, जिनका प्रयोग बारिश के पानी को ड्रेनों में डालने के लिए किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
- नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता, मैकेनिकल विंग सिंचाई विभाग भिवानी।
सिंचाई विभाग की 25 ड्रेनें हैं। इनमें 22 मुख्य ड्रेनों की सफाई के टेंडर हो चुके हैं और मनरेगा से भी सफाई का काम चल रहा है। ड्रेनों की सफाई का काम 30 जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। बारिश के दौरान मुख्य ड्रेन और लिंग ड्रेनों में आसपास के इलाके का बारिश का पानी आने के बाद कोई दिक्कत नहीं होगी। सिंचाई विभाग की बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के तहत बड़ी परियोजनाओं पर भी काम पूरा हो चुका है, अब कहीं पर भी बरसाती जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन

- जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें