फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स के सम्मान में गूंजी ताली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को हराने की मुहिम में जुटे डॉक्टर्स और उसकी टीम को आभार जताने के लिए पीएम मोदी के आह्वान पर लोग जनता कर्फ्यू के बाद शाम पांच बजे के बाद घरों की बालकानी, छत और दरवाजे पर खड़े होकर ताली और थाली से अभिवादन करते हुए दिखाई दिए। शहर की कॉलोनियों में दिनभर पसरा सन्नाटा शाम पांच बजे उस समय टूटा जब अचानक ही लोग तालियां बजाने के साथ साथ थाली बजाने लगे। पुलिस की टीमों ने भी शहर के अंदर हूटर बजाया। सभी ने अपने परिजनों के साथ जनता कर्फ्यू के बाद ताली उत्सव को एक त्यौहार की तरह एकत्रित होकर मनाया। विधायक घनश्याम सर्राफ स्वयं परिवार के साथ शंख, ताली और थाली बजाते नजर आए। पुलिस पीसीआर भी सायरन बजाती नजर आए।
विज्ञापन

तालियों और थालियों से गूंजा तोशाम
तोशाम। तोशाम में कर्फ्यू के बीच शाम को पांच बजते ही कस्बे सहित ग्रामीण इलाका भी तालियों और थालियों की आवाज से गूंज उठा। जो जहां था वो वहीं ठहर गया। घरों से लेकर सड़क तक लोगों ने कोरोना को हराने के लिए जनता कर्फ्यू को समर्थन किया।
जनता कफ्र्यू के आहवान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोनो वायरस के लिए लड़ रहे चिकित्सकों, पुलिस जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों, सरकारी कर्मियों का धन्यवाद अर्पित करने का तरीका भी बताया था। प्रधानमंत्री द्वारा बताए तरीके के अनुसार क्षेत्र के लोगों ने ठीक पांच बजे अपने घर के दरवाजे पर, खिड़की के पास या बालकनी में खड़े होकर पांच मिनट तक ताली बजाकर, थाली बजाकर इनके प्रति धन्यवाद अर्पित किया। एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कस्बे की गलियों में सायरन के साथ धन्यवाद अर्पित किया। इस मौके पर एसएमओ डॉ जितेंद्र सिंह, रीडर धर्मबीर सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम सिंह, स्टेनो अश्वनी कुमार, नवीन कुमार, रमेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें