अलखपुरा में आयोजित खेलों में अतिथि का स्वागत करते कमेटी के सदस्य।
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव अलखपुरा में हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन और हरियाणा फुटबाल संघ की ओर से करवाई जा रही अस्मिता फुटबाल खेल इंडिया लीग 11वें दिन भी जारी रही। शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज के रूप में नव चयनित हुए राकेश कुमार, गांव कोट के सरपंच प्रेम कुमार सिंह, तारीफ सिंह नंबरदार, रणदीप सिंह पूर्व सरपंच, सिकंदर सिंह बास्केट बॉल कोच, बैंक मैनेजर बलजीत सिंह, हरविंदर सिंह पूर्व सरपंच सहित अलखपुरा के सरपंच राजदीप समोता ने शिरकत की।
अस्मिता खेलो इंडिया लीग के अंतर्गत शनिवार को पहला मैच अंडर 15 आयुवर्ग टीम अलखपुरा एफसी व एमजीएमडी एफसी के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों का मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। अंडर 13 आयुवर्ग सिटी यूनाइटेड व मंगाली फुटबाल क्लब के बीच हुआ। इस मैच में सिटी यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने 2-1 से जीत हासिल की।
अगला मैच अंडर 13 आयुवर्ग यंग स्टार एफसी व स्ट्राइकर एफसी के बीच हुआ जो कि 0-0 की बराबरी पर छूटा। इस अवसर पर सुरेंद्र मिठरवाल, रवि पूनिया कोच, राजेश हवलदार टूर्नामेंट कमिश्नर की भूमिका फुटबाल कोच रवि कुमार ने और प्रतियोगिता ऑब्जर्वर के रूप में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चीफ कोच हरीश चंद्र, जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश